फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पुलिस की डायल 112 में मिला देशी शराब का क्वार्टर, वीडियो बनाने वाले से गिड़गिड़ाता रहा चालक, पढ़ें मामला

Sun, 23 Jun 2024 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एट थाना क्षेत्र में डायल 112 गाड़ी में देशी शराब का क्वार्टर व नमकीन रखा हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में पुलिस की डायल 112 गाड़ी में  देशी शराब का क्वार्टर रखा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गाड़ी का चालक वीडियो बनाने वाले से गिड़गिड़ा भी रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो एट थाना क्षेत्र के हरदोई गुर्जर का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों के मुताबिक की शनिवार की रात डायल 112 की चालक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी और उल्टा ट्रैक्टर चालक पर रौब झाड़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पास ही में खड़े एक व्यक्ति ने देखा, तो गाड़ी में मौजूद चालक होमगार्ड व एक सिपाही शराब के नशे में धुत थे। साथ ही डायल 112 की गाड़ी में देशी शराब का क्वार्टर व नमकीन भी रखे हुए थे। युवक ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें