फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी से यूथ को है ये बड़ी उम्मीद

Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सड़क, बिजली व पानी की समस्या के समाधान की आस
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने से युवा भी उत्साहित हैं। युवाओं की सोच है कि योगी मजबूत नेता और परिश्रमी हैं। भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। शिक्षा, शोध की गुणवत्ता बढ़ाने और रोजगार विकसित करने में भी सीएम की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

 
आईआईटी कानपुर के पीएचडी रिसर्च स्कॉलर आनंद प्रकाश द्विवेदी कहते हैं मुख्यमंत्री के तौर पर युवा योगी को पसंद करते हैं। उनसे काफी उम्मीदें हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार रहित प्रशासन की जरूरत है। इसमें सीएम को कामयाबी मिली तो प्रदेश में विकास की गंगा तेजी से बहेगी। बेसिक, माध्यमिक, उच्च और तकनीकी शिक्षा में सुधार होगा। 

आईआईटी के एमटेक छात्र  धीरज सिंह बोले देश, प्रदेश आगे बढ़े और रोजगार के बेहतर संभावनाएं विकसित हों, यही हर युवा चाहता है। योगी के सीएम बनने से विकास की बात होगी। खराब सड़क, कम बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने की समस्या बड़ी है। इस पर नए मुख्यमंत्री को प्राथमिकता से काम करना होगा। 
विज्ञापन


कानपुर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट शुभांगी ने कहा शिक्षकों के करीब 50 फीसदी पद खाली हैं। इसकी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की जरूरत है। इसमें योगी सफल होंगे, ऐसी उम्मीद है। योगी पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। इस कारण युवा उन्हें पसंद करता है। चुनाव  विकास और रोजगार के नाम पर ही युवाओं ने वोटिंग की है। 
  यूआईईटी बीटेक स्टूडेंट आभा कहती हैं योगी ईमानदार नेता हैं। वे घर, परिवार छोड़कर राजनीति कर रहे हैं। युवा अब रोजगार चाहता है। उसका तुष्टिकरण की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें