फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो महिलाओं के पर्स और एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी

Tue, 14 May 2024 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। क्षेत्र के शोभन मंदिर में मंगलवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में दो महिलाओं के पर्स चोरी हो गए। जबकि एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के शोभन मंदिर में वैशाख शुक्ल की नवमी मंगलवार को यज्ञोपवीत संस्कार थे। इसमें चौबेपुर के रौतापुर गांव से कुलदीप पांडेय अपनी पत्नी शिखा व भाई शिवम पांडेय के साथ बुआ के लड़के सौरभ के जनेऊ में शामिल होने आए थे। इस दौरान भीड़ में शिखा की पर्स किसी ने पार कर दी। पर्स में सोने की चैन,कान की बाली रखी थी। जब वह अपने देवर के साथ मंदिर परिसर से बाहर आई तो उसकी बाइक भी गायब थी। वहीं, लखनऊ निवासी श्रद्धा त्रिवेदी अपने भाई देवांशू के जनेऊ संस्कार में शामिल होने आई थी। भीड़ में उनका भी पर्स किसी ने पार कर दिया। जिसमे सात हजार रुपये व कान के झाेले रखे थे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया की दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें