फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर पर लदकर आए 3 बदमाश, राजकीय बीज भंडार प्रभारी को गोली मारकर लूटे 74 हजार रुपये

Wed, 30 Jan 2019 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव के पास हाईवे पर काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने राजकीय बीज भंडार प्रभारी को गोली मार कर 74,500 रुपये लूट लिए। पिस्टल लहराते हुए बदमाश अकबरपुर की ओर भाग निकले। डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


संदलपुर ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार में प्रभारी अनिल कुमार (35) निवासी औरैया बुधवार सुबह 10 बजे अपनी बाइक से माती जाने के लिए निकले थे। अनिल के मुताबिक उनके बैग में 70 हजार रुपये थे। सिकंदरा कस्बे के बिराहना चौराहे पर जैसे ही वह हाईवे पर आए तो काले रंग की पल्सर सवार तीन युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। उनकी बाइक को बार-बार ओवरटेक करते रहे।

डुबकी गांव के पास सूनसान इलाका शुरू होते ही उनके पैर में पिस्टल से गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे कार सवार मुंगीसापुर निवासी अमित और शिवम रुक गए तो बदमाशों ने उनकी ओर पिस्टल तानकर भागने को कहा। अमित और शिवम आगे बढ़ गए और सूचना यूपी 100 को दी।
विज्ञापन


बदमाश बीज भंडार प्रभारी का बैग छीनने के साथ उनकी जेब में पड़े 4500 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड लूटकर भाग गए। एसओ मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें