फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटाले के दोषियों की सजा बनेगी नजीर : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 74वीं वार्षिक सामान निकाय की बैठक रविवार को आईटीआई चौराहे के पास स्थित बैंक मुख्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर चेताते हुए कहा कि इसके आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि अभी भी कुछ कर्मचारी बैंक में है, जो गड़बड़ियां कर रहे हैं। वह लोग मुफ्त में वेतन लेना चाहते हैं। पत्रकार दीर्घा में बैठे पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए घोटाले में शामिल होने का एक पत्रकार पर भी लगाया आरोप लगाया। कहा कि समय आने पर पत्रकार को भी नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक में घोटाला करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होगी की वह नजीर होगी। भीमराव आंबेडकर की राजनीति करने वाली मायावती के मैदान में न उतरने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि यह सवाल आप लोग उन्हीं से पूछिए। सरकार के निजीकरण करने के सवाल पर कहा कि सपा इसका निरंतर विरोध कर रही है और सड़कों पर भी उतरेगी। संभल विधायक की ओर से भाजपा को आतंकवादी पार्टी बताने के बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने चुप्पी साधी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इटावा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व सांसद आदित्य यादव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि भाजपा अपनी जिस संस्था की वजह से सत्ता में आई है अगर वह उनकी बात नहीं सुनती है तो शंका पैदा होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गढ़े हुए मुर्दों को उखाड़ने का काम करते हैं। संभल सांसद जियाउल हक के बारे में बोलते हुए कहा कि वह आज के नहीं पुरानी राजनीति के सांसद हैं और रहा बिजली चोरी के मुकदमे की बात तो अधिकारी उनके छत पर जाकर देखें उनकी छत पर 10 किलो वाट का सोलर कनेक्शन है। उन्होंने बदायूं सांसद को फंसाने की बात कही।



-





लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही भाजपा : शिवपाल

ताखा। विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा दोनों सरकारें घमंड में चूर है। बाबा साहब का वही अपमान कर रहे हैं, जो संविधान की कसम खाकर ही आए हैं। प्रधानमंत्री तक ने संविधान की कसम खाई है उसके बाद भी यह लोग झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं। उन्हें चुनाव में सबक सिखाना है अपमान करने वालों को देश की कुर्सी से हटाने का काम जनता करेगी। जो अधिकारी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं उनकी सूची बनाई जा रही है। सपा की सरकार आने पर उनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव के कराए गए विकास कार्य की सराहना की। बदायूं सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री विनोद कुमार यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, सुरेश यादव, उदयभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें