फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड, अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा

विज्ञापन
एसपी से मुलाकात के बाद मीड़िया से बात करतीं अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पूजा हत्याकांड मामले निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा ने शनिवार देर शाम मृतका के परिजनों से मुलाकात की। मृतका की मां ने उन्हें दर्द भरी दास्तान बताई। इस पर उन्होंने केस में कानूनी मदद दिलाने और जरूरी होने पर केस दिल्ली ट्रांसफर कराकर खुद केस लड़ने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीमा कुशवाहा मृतका की मां को साथ लेकर केस के हर पहलू को समझने के लिए एसपी आवास पहुंचीं। उन्होंने एसपी दिनेश त्रिपाठी से कहा कि अभी तक सीओ को निलंबित क्यों नहीं किया गया। कहा कि उनके रहते सही विवेचना नहीं हो पाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगभग 45 दिन पहले मौत होने का जिक्र है। शक है कि आरोपी ने पोस्टमार्टम में भी दखल डाला है। मांग की है कि पीजीआई लखनऊ के डॉक्टरों के पैनल से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें