फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानून-व्यवस्था पर पुलिस संग जनप्रतिनिधियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास पर बुधवार को जन प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियाें संग बैठक की। इसका उद्देश्य पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना व शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। बैठक में शहर में बिक रहे सूखे नशे, बदहाल ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीरता से चर्चा हुई। जरीब चौकी चौराहा, घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे, नौबस्ता चौराहा समेत अन्य व्यस्त मार्गों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई गई। यू-टर्न योजना के पुनरीक्षण पर भी जोर दिया गया ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
काकादेव, गोविंदनगर, किदवईनगर, कल्याणपुर, अनवरगंज थाना क्षेत्रों आदि में फैल रहे सूखे नशे के दुष्प्रभावों पर भी चिंता जताई गई। कल्याणपुर क्रॉसिंग, नौबस्ता चौराहा और बर्रा-सात क्षेत्र में ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब पार्किंग, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी की शिकायतों पर भी विचार हुआ। इन पर नियंत्रण के लिए नियमित चेकिंग और सख्ती के निर्देश दिए गए। रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानों के आसपास खुले में नशेबाजी की समस्या पर भी चिंता जताई गई। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने थाना और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा थाना प्रभारियों के सीयूजी नंबरों में उनके संपर्क नंबर सेव रखने का सुझाव दिया जिससे संवाद और पारदर्शिता बढ़ सके।
विज्ञापन

बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, अमिताभ बाजपेयी, मो. हसन रूमी, नसीम सोलंकी, महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल वरुण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों में जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा, जेसीपी (मुख्यालय-अपराध) संकल्प शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, एसएन कासिम आबिदी और अतुल श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें