फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक बोली चोर कहां, एसओ दौड़ पड़े खोजने

Thu, 03 Mar 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव में भीड़ ने अपनी जान पर खेल कर चोर को पकड़ा और एसओ ने कार्रवाई किए बगैर थाने से छोड़ दिया। एसओ की इस करनी का पता चलने पर बुधवार रात भीड़ ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कलई खुलने पर एसओ फोर्स के साथ चोर की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़े। सर्किल फोर्स ने आक्रोशित भीड़ को संभाला।
काकादेव के आरएस पुरम निवासी रोहित गुप्ता गत्ता व्यापारी हैं। रोहित ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे छत के दरवाजे का कुंडा तोड़कर तीन चोर घर में दाखिल हो गए।

रोहित ने खटपट की आवाज सुन गैलरी में देखा तो तीन चोर दिखाई दिए। रोहित ने चोर-चोर का शोर मचाया तो चोर बाउंड्री फांदकर भागने लगे, एक चोर को दौड़ाकर दबोच लिया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी घर से बाहर निकल आए और चोर की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात को रोहित ने थाने में पड़ताल की तो पता चला कि चोर को छोड़ दिया गया। इस पर सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और घेराव करते हुए हंगामा किया। हंगामा देख स्वरूप नगर सर्किल फोर्स मौके पर पहुंच गई और भीड़ को काबू किया।

उधर हंगामा देख एसओ के हाथ-पांव फूल गए और मुंह छिपाकर चोर को दबोचने के लिए फोर्स के साथ निकल गए। देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। लोगों ने एसओ के इस करतूत की जानकारी एसएसपी को भी फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें