कानपुर। प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) के खाते में सोमवार को अनूठी उपलब्धि दर्ज हो गई। संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और नवाचार को मान्यता देते हुए देश की तीन प्रमुख संस्थाओं डीआरडीओ, एआईसीटीई और सीएसटी उत्तर प्रदेश ने एक ही दिन में तीन बड़े अनुदान स्वीकृत किए हैं।
संस्थान को डीआरडीओ से एक लाख रुपये का अनुदान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए मिला है। वहीं एआईसीटीई ने ब्लॉकचेन एंड इट्स एप्लिकेशन विषय पर तीन से आठ नवंबर तक होने वाले अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके अलावा सीएसटी उत्तर प्रदेश की ओर से एनएफटी-आधारित ग्रेड कार्ड्स एवं क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम इन एनईपी विषय पर शोध परियोजना के लिए 3.86 लाख रुपये का अनुदान मंजूर किया गया है। संस्थान के समूह निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ल ने कहा कि यह तीनों अनुदान हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं और संस्थान की नवाचार संस्कृति की सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं।