कानपुर। टीईटी को अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अनवरगंज में संयुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। इसमें सभी ब्लाॅकों के अध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारी शामिल हुए।
शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में 21 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली पर चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। जिलामंत्री जयवीर ने कहा कि महारैली में शहर के सभी शिक्षक अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे। बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की। इस दौरान राकेश पांडेय, राजकुमार अग्निहोत्री, नरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)