फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और कामकाज ठप, वकीलों ने डीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Thu, 27 Mar 2025 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वकील की हत्या के मामले में वकीलों ने प्रदर्शन कर कामकाज ठप कर दिया है। साथ ही, डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते वकील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गाड़ी निकालने के विवाद में एक दिव्यांग द्वारा अधिवक्ता राजेश सिंह की बैसाखी से पीटकर हत्या कर देने के विरोध में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा है। बार और लायर्स एसोसिएशन के बाहर इकट्ठा हुए वकीलों ने प्रदर्शन कर कामकाज ठप कर दिया। इसके बाद डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के रहने वाले अधिवक्ता राजेश सिंह सोमवार की रात अपने घर लौट रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग धीरज कुमार से गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर धीरज, उसकी पत्नी व अन्य लोगों ने मिलकर राजेश को मारापीटा। धीरज ने बैसाखी से राजेश के सिर पर वार किया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा
राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना जब कचहरी पहुंची, तो अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया था। बुधवार को बार व लॉयर्स एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक की और 27 व 29 तारीख को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी थी। 28 मार्च को रमजान का आखिरी शुक्रवार है।

कार्यालय व तहसील का भी कामकाज ठप
इस कारण अदालतों में अवकाश रहेगा और सोमवार को ईद का अवकाश होने की संभावना है। इसके चलते अब मंगलवार से ही कचहरी में न्यायिक कार्य हो सकेगा। आक्रोषित अधिवक्ताओं ने गुरुवार सुबह से ही कचहरी के आसपास स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया। घूम-घूम कर अदालतों, रजिस्ट्री कार्यालय व तहसील का भी कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन

डीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी, अभियुक्तों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई। साथ ही अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम जल्द लागू किए जाने और अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों व दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें