कानपुर देहात में मंगलवार को ईवीएम हटाओ देश बचाओं को लेकर संविधान बचाओं संघर्ष समिति व बहुजन समाज क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारा गांव के पास आगरा-कानपुर हाईवे जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया इस पर वो लोग और आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे का जाम न खोलने पर पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया।