झींझक। नगर पालिका सभागार में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में सड़कों, नालियों व पेयजल व्यवस्था के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। यहां 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
झींझक नगर पालिका सभागार में पदेन सदस्य मुख्य अतिथि रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार की मौजूदगी में विकास कार्याें पर चर्चा हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने गत बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया। इसके बाद नगर के विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर के 25 वार्डो में सड़कों, नालियों के निर्माण व पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाने तथा सफाई व्यवस्था के साथ रामलीला मंच, कमरा निर्माण आदि के लिए 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
विधायक पूनम संखवार ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा सरकार हर संभव मदद दे रही हे। ईओ जेपी मौर्य, लिपिक आलोक रंजन वर्मा, समाजिक कार्यकर्ता लता तिवारी, सभासद आशीष दीक्षित, अजय यादव, अनुराग सिंह, सरोज यादव, पूजा देवी, सुमन, रामदेवी, मालती देवी आदि रहे।