फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोकशी करने वालों की कुर्क होगी 53 लाख की संपत्ति

Tue, 19 Mar 2024 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में गिरोह बनाकर गोकशी करने वाले आरोपियों की जिला मजिस्ट्रेट ने 53 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एक अक्तूबर की रात छापा मारकर गोकशी करने के आरोप में सनी उर्फ फतेह मोहम्मद व उसके भाई शादाब को गोमांस के साथ दबोचा था। जबकि पुलिस पर फायरिंग करते हुए रियाज व सैफ मोटर साइकिल से भागे। पुलिस ने मुठभेड़ में रियाज को पकड़ लिया था, उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के तीनों के कब्जे से तमंचा एक कारतूस व तीन खोखा व एक बाइक तथा दो कारों में लदा करीब डेढ़ कुंतल गोमांस व सात लाख रुपये नगद व गोकशी के औजार बरामद किए थे। जबकि मौके से फरार सैफ को बाद में गिरफ्तार किया गया था। चारों गोकशों के खिलाफ अकबरपुर पुलिस ने जनवरी 2024 में संपत्ति कुर्क कराने के लिए डीएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपितों रियाज व उसके भाइयों, सैफ, सनी उर्फ फतेह मोहम्मद व शादाब की 53 लाख एक हजार रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश किया है। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें