फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में नॉन-टीचिंग स्टाफ के प्रमोशन का रास्ता खुला, तैयार की गयी नई पॉलिसी

Sat, 01 Dec 2018 12:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बीओजी के निर्देश, इंस्टीट्यूट प्रशासन ने तैयार की नई पॉलिसी
- 10, 20 और 30 वर्ष में तीन बार  मिलेगा फाइनेंशियल अपग्रेडेशन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में इंस्टीट्यूट प्रशासन ने अंतत: नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए प्रमोशन और रिक्रूटमेंट पॉलिसी तैयार कर ली। इसे इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) के निर्देश पर तैयार किया गया है, इसमें 700 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंस्टीट्यूट निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने पॉलिसी को हरी झंडी दी है। पॉलिसी के अनुसार अब किसी भी कर्मचारी को 10, 20 या 30 साल की नौकरी में तीन बार फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिलेगा।

अभी तक यह सुविधा कर्मचारियों को नहीं मिलती थी। इसके अलावा नॉन-टीचिंग स्टाफ को तीन अलग समूहों में बांटा गया है। उसी के अनुसार प्रमोशन व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ये समूह ए, बी और सी हैं। हर दो साल में कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए समीक्षा बैठक होगी और प्रमोशन दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने सीधी भर्ती के लिए नियम बनाए हैं, ये अभी तक नहीं थे। नई पॉलिसी में पहले हिंदी और अंग्रेजी समाचार-पत्र में विज्ञापन जारी करना होगा। इसकी सूचना वेबसाइट पर भी देनी होगी। सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार करना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
ऐसे होंगे प्रमोशन
आईआईटी कानपुर रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन रूल्स 2018 के मुताबिक कर्मचारियों को दो अलग-अलग तरीकों से प्रमोशन मिलेगा। पहला एनुवल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) होगा और दूसरा एनुवल परफॉरमेंस अप्रेजल रिपोर्ट (एपीएआर) है। कुछ पदों के प्रमोशन के लिए परीक्षा और इंटरव्यू भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रमोशन कमेटी में ये होंगे सदस्य
उप निदेशक या फिर उनके द्वारा नामित कोई सदस्य कमेटी का चेयरमैन होगा। दो बाहरी विशेषज्ञ होंगे, जिन्हें निदेशक द्वारा नामित किया जाएगा। एक इंस्टीट्यूट का सदस्य होगा, उसे भी निदेशक नामित करेंगे और संस्थान के रजिस्ट्रार बतौर मेंबर सेक्रेटरी कमेटी में होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें