फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सुरक्षा का दिया वचन…अच्छे नंबरों का लिया वायदा, एसपी बोले- अनहोनी पर हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी दें

Sun, 06 Oct 2024 06:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: महिला आरक्षी माजिदा चौहान व आरक्षी सीमा यादव ने बालिकाओं को महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मिशन शक्ति में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को सोशल साइट्स पर निजता और सुरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं को सुरक्षा का वचन दिया और उनसे 10वीं व 12वीं में अच्छे नंबरों से पास होने का वायदा लिया। मिशन शक्ति फेज-पांच में पुलिस अधीक्षक ने कॉलेज में सुबह की प्रार्थना सभा के बाद छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि किसी भी अपराध और अनहोनी की आशंका पर छात्रा तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी  दें।

विज्ञापन

कहा कि अब तो एंड्रायड मोबाइल में पैनिक बटन भी आ गया है। यह अपराध और अनहोनी के समय सुरक्षा में सहायक साबित होता है। छात्राओं से कहा कि जरा सी लापरवाही आपको ही नहीं आपके परिवार को भी साजिश का शिकार बना देती है। सोशल साइट्स पर अपनी फोटो और मोबाइल नंबर डालने से बचें। समझाया की सोशल साइट्स पर डाली गई फोटो से चेहरा क्रॉप कर कुछ आसामाजिक और खराब लोग उसे गंदी तस्वीर के साथ जोड़कर मोबाइल नंबर के साथ शेयर करने लगते हैं। कहा कि इससे बचने के लिए सोशल साइट्स का उपयोग सुरक्षित और सतर्कता के साथ किया जाना जरूरी है
बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सीबीजी इंटर कॉलेज में कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने छात्राओं को जीवन में सशक्त बनने के मंत्र दिए। कहा कि जीवन में कभी भी काम बड़ा नहीं होता है, बस मन लगाकर करने की जरूरत है। छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो सबसे पहले अपने माता-पिता को बताना चाहिए। प्रबंधक गिरिजेश तिवारी, उप निरीक्षक सुप्रिया यादव, हल्का प्रभारी फहीम खां, महिला कांस्टेबल पूजा त्यागी, गरिमा यादव आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार, फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि महिलाएं किसी अनजान व्यक्ति से मोबाइल पर बात न करें। महिला आरक्षी माजिदा चौहान व आरक्षी सीमा यादव ने बालिकाओं को महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने आभार जताया। यहां पर संध्या वर्मा, प्रभात द्विवेदी, अरविंद, शिखर मिश्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें