अब तो उन्होंने परीक्षा में शामिल न होने और करियर खत्म करने की धमकी दी है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष के अलावा दो अन्य शिक्षकों पर भी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीसी प्रो. समशेर का कहना है कि कुछ लड़कियां उपस्थिति प्रकरण को लेकर उनसे मिलने आई थी, जिसे सुलझा दिया गया था। लेकिन छेड़छाड़ की जानकारी नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।