फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत: परिजन बोले- लालच के चलते आशा ने कराया था भर्ती, अधिकारियों ने अस्पताल किया सील

Wed, 31 Aug 2022 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सौरिख कस्बे में सीएसबी रोड स्थित आई स्मार्ट हॉस्पिटल में मंगलवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। वहीं तीमारदारों के हंगामे व तोड़फोड़ से अस्पताल कर्मी, संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सौरिख कस्बे में सीएसबी रोड स्थित आई स्मार्ट हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर खूब बवाल किया। अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ मारपीट की। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी सीएमओ ने अस्पताल को सील करा दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के गांव सौनासी निवासी राधा (24) पत्नी कृष्णकांत गर्भवती थी। वह अपने मायके थाना क्षेत्र की चौकी नादेमऊ के गांव करसा में रह कर उपचार करा रही थी। एक दिन पहले राधा को प्रसव के लिए दर्द शुरु हुआ, तो परिजनों ने संबंधित आशा से संपर्क कर उसे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आशा ने परिजनों को लालच के चक्कर में गुमराह करते हुए सौरिख में सीएसबी रोड पर स्थित आई स्मार्ट हॉस्पिटल में बुधवार रात भर्ती कराया। यहां प्रसव के दौरान देर रात को तीन बजे के लगभग बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में सीखने के लिए दो एएनएम मौजूद थीं, जो अपने अस्पताल संचालक और डॉक्टरों से संबंधित राय लेकर उपचार कर रहीं थीं।

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए तीमारदारों के हंगामे व तोड़फोड़ के चलते अस्पताल कर्मी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे कि पोस्टमार्टम के लिए तभी भेजेंगे जब कन्नौज से स्वास्थ्य टीम आकर मामले की जांच करेगी। बुधवार की सुबह प्रभारी सीएमओ डा. डीपी आर्या, वाईके मंजुल, शैलेंद्र सिंह, व सीएचसी के प्रभारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए अस्पताल को सील करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आशा और अस्पताल कर्मियों को हिरासत में लिया
प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत होने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ व पुलिस ने आशा व अस्पताल की दो महिला कर्मियों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पैथॉलाजी संचालक को पुलिस के सामने पीटा
महिला व उसके बच्चे की मौत के बाद परिजनों के गुस्से का शिकार एक पैथॉलाजी संचालक हो गया। परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने जैसे-तैसे पैथॉलाजी संचालक को भीड़ के गुस्से से बचाकर बाहर निकाला। पैथॉलाजी संचालक अस्पताल में आने वाले मरीजों के ब्लड का सैंपल लेकर उसकी जांच करता है।
विज्ञापन

कन्नौज में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
अवैध ढंग से संचालित था नर्सिंग होम
स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक कर अस्पताल का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था। एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने बताया कि करीब एक पूर्व संचालक ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन पंजीकरण नहीं हुआ था। बगैर पंजीकरण के मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें