फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंबी की पुलिया टूटी होने से किसानों की बढ़ी परेशानी

Tue, 09 Jul 2024 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा के मुरलीपुर के पास संपर्क मार्ग पर बनी सिचाई विभाग की पुलिया टूट जाने से आवागमन का खतरा बढ़ गया है। वहीं ट्रैक्टर- ट्राली व अन्य वाहनों का आवागमन बंद है। किसानों ने पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिया टूटने पर ग्रामीणाें ने बचाव को लेकर बांस के सहारे लाल कपड़ा का संकेतक लगाया है। मुरलीपुर के प्रधान धर्मेंद्र सचान, श्याम द्विवेदी, अखिलेश सचान आदि ने बताया कि बरौर रजवाहा से निकली बंबी की पुलिया पुरानी है। वहीं झांसी कानपुर हाईवे में डीघ चौराहा से मुरलीपुर, जलालपुर, बम्हनौती होकर बरौर रोड में संपर्क मार्ग मिला है। जिससे किसान ट्रैक्टर आदि लेकर निकलते हैं। वहीं छोटे, बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। चार माह पूर्व ट्रैक्टर- ट्राली निकलते समय बंबी की पुलिया टूट गई थी। जिसकी तीन बार सिंचाई विभाग, नहर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग की जा चुकी है। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। मगर जिम्मेदार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों को कृषि कार्य के लिए निकालने में परेशानी हो रही है। अवर अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें