फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों का पानी टेल तक पहुंचाया जाए

Tue, 16 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की ओर से सोमवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय पर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने बताया कि उपलवृष्टि व सूखे से प्रभावित किसानों को अब तक राहत नहीं मिली है। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
महेरा गांव में विद्युत लाइन के पुराने जर्जर तार समस्या बने हैं। असेवा गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण अधूरा है। मकरंदापुर गांव में जली तीन बीघे गन्ने की फसलों और 7 दिसंबर को दुलीचंद्रपुर में ठंड से किसान कामता की मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद, जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह यादव, अमर सिंह, राजेंद्र कुमार टेलर, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, किशोरीलाल, छोटेलाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें