फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का हुआ गठन, छात्रों को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता

Mon, 09 Mar 2020 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी चुकीं करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को महानगर प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन हुआ। दबौली के कैलाश पाल गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में शहर से 51 युवाओं को पदाधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन


दिल्ली छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह को ब्रिगेड नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 10 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री,  20 सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन हुआ।  ब्रिगेड की पहली बैठक व पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ।

इसमें सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि ब्रिगेड का मूल उद्देश्य नौजवानों, छात्रों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, गणेश दीक्षित, राजेश सिंह, नितिन अग्निहोत्री, ललित पाल, जीत प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें