फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एसपी पूर्वी बोले शराब पी होली पर किया हुड़दंग, जेल में हो जाओगे बंद

Mon, 09 Mar 2020 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने बाइकाें से किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में होली पर शराब पीकर अगर किसी ने हुड़दंग मचाया या उपद्रव मचाया या फिर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। तो उसे जेल जाना होगा। शहर पुलिस ने इस संबंध में सभी थानेदारों व अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन


डीआईजी अनंत देव ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार की खुशियां बांटने की अपील की है। सोमवार दोपहर एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने बाइक से मार्च किया।

एसपी पूर्वी ने बताया कि बाइक मार्च कोतवाली से शुरू होकर सद्भावना चौकी, फूलवाली गली, मैकूलाल तिराहा, अनवरगंज, कुलीबाजार, कोपरगंज, अफीम कोठी, रायपुरवा, चंद्रिका देवी चौराहा, बांसमंडी, घंटाघर चौराहा, नरौना चौराहा, फूलबाग चौराहा, बिराहना रोड, सिरकी मोहाल, कलक्टरगंज, मूलगंज होते हुए वापस कोतवाली में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने सभी से सदभाव के साथ होली मनाने की अपील की। किसी भी तरह की अराजकता न हो इसके लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें