फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाल इश्क’ से छोटे पर्दे पर प्रियांक शर्मा

Wed, 13 Jun 2018 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियांक शर्मा
विज्ञापन

बिग बॉस-11 फेम और एमटीवी स्प्लिट्स विला विजेता प्रियांक शर्मा टेलीविजन की दुनिया में अपना कदम रख चुके हैं। इस बार प्रियांक किसी रियलिटी शो में नहीं बल्कि छोटे परदे पर एक्शन करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


सीरियल सुपरनेचुरल पावर और रोमांटिक कहानी पर बेस्ड नाम है। सीरियल का टाइटल ‘लाल इश्क’ है। इस सीरियल में हर हफ्ते नई कहानियां दिखाई जाएंगी। ‘लाल इश्क’ के पहले एपिसोड में हमें प्रियांक और एक्ट्रेस प्रितिका राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। जिसके बाद हर हफ्ते एक नई लव स्टोरी दिखाई जाएगी। प्रियांक अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी पॉपुलर है और उन्होंने कई सारे रियलिटी शो में पार्ट लिया है। प्रियांक का नाम कई सारी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, बिग बॉस के घर में जहां उनका और बेनाफशा का नाम जुड़ा था तो वहीं स्पिल्ट्सविला में वो दिव्या अग्रवाल के साथ इश्क फरमाते नजर आये थे.इसके साथ ही प्रियांक सिंगर और रैपर बादशाह के साथ काम कर चुके है और कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

प्रियांक शर्मा ने कहा कि लाल इश्क शो का कॉन्सेप्ट बहुत अनूठा है। मुझे लगता है सुपरनेचुरल और ह़रर के बीच में एक बेहद बारीक रेखा है। टेलीविजन पर इस शैली को बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है इसलिए इसमें प्रयोग के लिए काफी संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें