उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोरोना महामारी के चलते जेल में बंद कैदी और बंदी रक्षाबंधन त्योहार पर खुद अपनी कलाई में राखी बांधी। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों का प्यार भाइयों को मिल सके, इसके लिए जेल प्रशासन ने रविवार शाम तक जेल में राखी पहुंचाने का बहनों को समय दिया था। जिसके चलते 235 बहनों ने राखी के अलावा रोली और अक्षत जेल की कोविड हेल्प डेस्क पर जमा किए हैं।
जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बंदी और कैदियों को बचाने के लिए मुलाकात पर रोक लगी है। जिसके चलते रक्षाबंधन त्योहार पर भी बहनों को भाइयों से मिलने और उन्हें राखी बांधने पर रोक लगाई गई है। हालांकि राखी, रोली और अक्षत जेल पहुंचाने की छूट बहनों को दी गई थी। बताया कि इस समय जेल में 1106 बंदी व कैदी हैं।