फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की मौत: पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप, किशोरी को अगवा करने के मामले में 11 दिन पहले भेजा था जेल

Thu, 07 Mar 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई में किशोरी को अगवा करने के मामले में निरुद्ध बंदी की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने मौत की वजह बीमारी बताई है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रूबी व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में किशोरी को अगवा करने के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बिधूना पुलिस पर बेरहमी से पीटने से मौत का आरोप लगाया है। जिला औरैया के थाना बिधूना क्षेत्र के गांव रठगांव निवासी महिला रूबी ने बताया पति गोविंद (37) को किशोरी को अगवा करने के आरोप में बिधूना पुलिस 24 फरवरी को घर से पकड़ कर ले गई थी। 25 फरवरी को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन




आरोप है कि पति के साथ पुलिस ने जमकर मारपीट की थी। जिससे पति की तबीयत जेल में खराब हो गई। जेल प्रशासन ने भी पति की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं दी। जब उसका परिवार चार मार्च को जेल में मिलने के लिए गया, वहां गोविंद की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह पति की मौत हो गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी रूबी ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उधर, जेल अधीक्षक कुलदीप भदौरिया ने बताया बंदी पेट की बीमारी से ग्रस्त था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर चार मार्च को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें