फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका की हत्या के आरोपी बंदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी, मचा हड़कंप

Wed, 15 May 2019 10:21 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में मंगलवार देर रात जिला कारागार में बंद बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


यह घटना चित्रकूट के रगौली जेल की है। यहां प्रेमिका की हत्या के आरोप बंदी राम बाबू ने शौचालय में बेड शीट से फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार वह जेल में 8 दिनों से बंद था। घटना में जेल प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंदी की आत्महत्या मामले में जेलर प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बेड शीट नहीं गमछे से बाथरूम में जाकर फांसी लगाई है। घटना की जांच के लिए न्यायिक कमेटी और विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है।

10 मई को बंदी जेल आया था। इसके पूर्व बंदी राम बाबू राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन गांव के पास 4 बच्चों की मां प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंदी रगौली निवासी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें