फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में विधायक अशोक से मिलने पहुंचे उसके बेटे, कुछ इस तरह कटी चंदेल की रात

Tue, 14 May 2019 10:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जेल जाने से पूर्व जनता का अभिवादन करते सदर विधायक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
22 साल पुराने हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद जेल भेजे गए भाजपा के सदर विधायक अशोक चंदेल समेत आठ दोषियों में दो बीमार बुजुर्गों की मंगलवार को हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक ने जेल में पहली रात अन्य कैदियों की तरह काटी और जेल का खाना खाया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सदर विधायक अशोक चंदेल, रघुवीर सिंह, साहब सिंह, भान सिंह, उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, आशुतोष सिंह डब्बू, वृद्ध रघुवीर सिंह व नसीम खां को सोमवार को जेल भेज दिया गया था। इनमें से रघुवीर सिंह व नसीम खां कई बीमारियों से पीड़ित हैं। दोनों जेल में निरुद्घ होते समय दवाओं का झोला लेकर पहुंचे थे। 

जेलर ने कहा कि यह लंबी प्रक्रिया है

जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया दोनों को मेडिकल के आधार पर जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी दवाएं भी जेल के चिकित्सक डा. शिवशास्त्री को दिखाई गईं और उसी आधार पर उनका इलाज शुरू किया गया।
 
डीएम अभिषेक प्रकाश ने विधायक को जेल भेजने की सूचना शासन को भेजी है। डीएम ने उम्रकैद की सजा पाए कैदियों को सेंट्रल जेल भेजने के बाबत कहा कि यह कारागार विभाग तय करता है, जबकि जेलर ने कहा कि यह लंबी प्रक्रिया है। 
 

विधायक से मिलने पहुंचे दोनों बेटे

विधायक चंदेल से जेल में मिलने मंगलवार को दोपहर उसके दोनों बेटे अजयराज और अभयराज पहुंचे। जेलर ने बताया कि दोनों बेटों के अलावा सिर्फ दो-तीन अन्य लोग ही विधायक से मिलने आए थे। 

मंगलवार को सुबह विधायक चंदेल ने नाश्ते में मसालेदार चना खाया और चाय पी। जेलर ने बताया कि दोपहर ढाई बजे विधायक व अभियुक्तों को खाने में दाल-रोटी व तरोई की सब्जी दी गई। साथ ही सभी को आम का पना भी दिया गया। बताया कि विधायक को किसी प्रकार की कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है।

 
विज्ञापन

सोशल मीडिया में छाई उपचुनाव की खबरें

विधायक के जेल जाते ही सदर विधानसभा में उपचुनाव के आसार तेज हो गए हैं। सोशल मीडिया में ऐसा विधायक होना चाहिए, वैसा होना चाहिए जैसी पोस्ट वायरल हो रही हैं। सामूहिक हत्याकांड के गवाह रविकांत पांडेय के बड़े भाई रमाकांत पांडेय एडवोकेट ने मंगलवार को जिला बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन देकर बताया विधायक अशोक चंदेल व अन्य को उम्रकैद की सजा होने के बाद 13 मई को अदालत में हाजिर हुए।
 
हाजिर होते समय विधायक व उसके समर्थकों ने कोर्ट की गरिमा भंग कर आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन किया। कोर्ट कक्ष के अंदर मोबाइल से वीडियो व फोटो खींचे। समर्थकों ने कोर्ट परिसर में नारेबाजी कर अदालत के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। अनुरोध किया कि संघ जरूरी कार्रवाई कर संबंधित कोर्ट के साथ ही शासन-प्रशासन को अवगत कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें