फर्रुखाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने मैनपुरी में तैनात सहायक अध्यापिका के अभिलेख से कूटरचित अभिलेख तैयार कर नौकरी पाई थी।
यह मामला मानव संपदा पोर्टल पर एक नाम से दो जिलों में दो शिक्षक तैनात होने और एक पैन नंबर प्रयोग होने पर पकड़ा गया था। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के शैक्षिक व अन्य अभिलेख फीड किए गए हैं। इस पर फर्रुखाबाद में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात अनीता कुमारी और मैनपुरी में सहायक अध्यापिका अनीता कुमारी का पैन नंबर एक पाया गया।