फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडलीय पावर लिफ्टिंग में प्रिंस, आकाश, आरव, हंस ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रही मंडलीय पावर लिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप रविवार संपन्न हो गई। दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में प्रिंस, आकाश सेंगर, आरव, हंस शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, शाश्वत सिंह, सरगम कटियार, रोहन कुशवाहा, शिव सिंह, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, आनंद कुमार, आर्य प्रजापति, तरुण वर्मा, मनीष, अभिषेक विश्वकर्मा, विराट वाजपेई, आदित्य सेंगर, अभिषेक बाथम, अभिषेक कटियार, मनोज सैनी, राहुल सूद, अविरल चतुर्वेदी और दिव्यांशु दुबे ने स्वर्ण पदक जीते।
वहीं रजत पदक पर सरताज, देवेंद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, हिमांशु, आरव श्रीवास्तव, अंश कुमार, अनुराग वर्मा, आदर्श गौतम, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ, विक्रम सिंह, कृष्ण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक बाथम, विवेक सिंह राठौड़, प्रखर सिंह, कृष्णा, नियाज हसन, संजय कुमार सिंह और हर्षित कौशिक ने कब्जा जमाया। कांस्य पदक एकलव्य सिंह, अथर्व सिंह, वैभव सिंह, उत्कर्ष दुबे, अंश प्रताप सिंह, रामजी राजपूत, आर्यन कश्यप, अभय, सक्षम दुबे, आदित्य शुक्ला, राज सिंह, हर्ष रावत, आशीष सोनकर, शुभम कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा और मोहम्मद बिलाल ने जीता। महिला ओपन वर्ग में ओजस्वी शुक्ला, सान्वी सिंह, कात्यायिनी सिंह, श्रेया शुक्ला, अनुष्का, प्रियांशी मौर्य, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, मानवी सिंह और धैर्या सिंह ने जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किए। उद्घाटन उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने किया। विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, विजय जायसवाल अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें