फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुजारी की मौत

Mon, 23 Mar 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रायपुर-गजनेर मार्ग पर शनिवार देर रात को श्यामपुर बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मंदिर के पुजारी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस उनको अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रनियां थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी दिनेश तिवारी (42) अविवाहित थे। माता-पिता के निधन के बाद वह गांव के ही मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। शनिवार रात को वह किसी काम से गजनेर की ओर जा रहे थे। श्यामपुर बंबा के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी गजनेर ले गई। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रनियां थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि हादसे में पुजारी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके शिवली निवासी बहनोई प्रदीप, शिव नारायण पांडेय को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें