फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेवों के दामों में उछाल, मखाना 100 रुपये महंगा

Fri, 20 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। होली, रमजान और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले बाजार में सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आ गई है। अभी त्योहारों में कुछ दिन शेष हैं लेकिन कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने के संकेत मिलते ही थोक बाजारों में दाम चढ़ने लगे हैं। इसका असर खुदरा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रमजान व सहालग के चलते पहले से ही सूखे मेवों की बिक्री बढ़ी हुई थी। अब त्योहार नजदीक आने से काजू, बादाम, गरी, किसमिस, मखाना, छुहारा और अंजीर समेत अन्य मेवों के दामों में 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हो रहा है और कई लोग खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं।

अकबरपुर में सदर बाजार के किराना व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान मेवों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसके कारण थोक मंडियों में कीमतों में उछाल आता है। जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ता है। परिवहन लागत, बाहरी राज्यों की मंडियों के भाव और वस्तुओं की उपलब्धता भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
प्रमुख सूखे मेवों के दाम (प्रति किलो)

मेवा- पहले के दाम -अब के दाम
बादाम- 780- 840 रुपये

गरी -350- 400 रुपये
छुआरा- 300- 350 रुपये
मखाना- 1200- 1300 रुपये
किसमिस -400- 500 रुपये
काजू -800- 950 रुपये
अंजीर-950-1050
पिस्ता-1050-1100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें