औरैया में अछल्दा-घसारा के बीच मंडुवाडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन बीच में ही खड़ी हो गई। जिसके बाद चालक ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को प्रेशर पाइप फटने की जानकारी दी। मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे और प्रेशर पाइप को ठीक किया गया।
इस दौरान पीछे से आ रही तेजस एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे करीब मंडुवाडीह से नई दिल्ली जा रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस जैसे ही अछल्दा रेलवे स्टेशन से गुजरी तभी ट्रेन चालक को किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी।