कानपुर। झारखंड के देवघर में क्लीनिकल कार्डियो-डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 10वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन-2026 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसके गौतम को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें मेटाबोलिक डिजीज, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ओबेसिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय चिकित्सा एवं अकादमिक योगदान, शैक्षणिक गतिविधियों तथा जन-जागरूकता के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके पारीक और एम्स देवघर के निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम गंगाने ने उन्हें अवॉर्ड प्रदान किया। इस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी समेत अन्य चिकित्सकों ने बधाई दी।