कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्यकर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन कानपुर के जोन और जिला शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता की देखरेख में लखनपुर स्थित कार्यालय में कराए गए। इसमें पवन प्रकाश पांडेय जोन अध्यक्ष, उमेश कुमार जोन मंत्री बने। सत्यवीर दीक्षित जिलाध्यक्ष और शोभित अग्रवाल जिलामंत्री चुने गए। प्रांतीय प्रतिनिधि के पद पर अर्पित दीक्षित, अखिलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष के पद पर अतुल कुमार शर्मा, जयंत सोनवानी, कोषाध्यक्ष के पद पर ओम हरि गुप्ता चुने गए। संयुक्त मंत्री अजीत वर्मा, अभिषेक मालवीय बने। इस मौके पर अंजनी त्रिवेदी, राजा भरत अवस्थी, रोहित तिवारी, दीपक चंदेल, मनीष शर्मा, अरुण बाजपेयी, श्याम गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश पटेल, रमेश मिश्रा, मयंक, योगेन्द्र, नरेंद्र कुमार, नवीन, एकांशी ओमर, पूजा कुमारी, जूही सिंह आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)