फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: साथ होगा 42 अफसरों का दल, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस और खुफिया की नजर

Wed, 23 Jun 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था संभालने के लिए उनके साथ 42 अधिकारियों का दल आएगा। ये सभी राष्ट्रपति भवन और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष अधिकारी होंगे। कुछ अधिकारी एक या दो दिन पहले ही शहर आ जाएंगे और राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन


इन्हें तीन से पांच दिन तक शहर में ठहराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कैंट स्थित कानपुर क्लब और स्टेटस क्लब के अलावा शहर के अन्य बड़े होटल चिह्नित कर लिए गए हैं। इन 42 अफसरों के लिए 50 कमरे आरक्षित किए गए हैं।

इसके अलावा करीब 40-50 अफसरों का एक और दल होगा, जो सैलून में उनके साथ रहेगा और कुछ फ्लीट के तौर पर चलने वाली ट्रेन में रहेंगे। इनके ठहराने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अफसर सैलून में रहेंगे। उन्हें सैलून छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे को किया अलर्ट 
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमे को भी अलर्ट किया गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड और डॉक्टरों की टीम आरक्षित करने को कहा गया है। राष्ट्रपति के दौरे के समय 20 से ज्यादा एंबुलेंस आरक्षित रहेंगी, इन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के रूट पर छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें