फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोकॉल तोड़कर सीएम के यहां रात्रिभोज करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, ये रहा मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Thu, 14 Sep 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आने से केवल ईश्वरीगंज ही नहीं बल्कि प्रदेश में खुशी का माहौल है । राष्ट्रपति के आगमन में जहां ईश्वरीगंज गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए राजधानी को छावनी बना दिया गया है। ये कार्यक्रम की रूपरेखा....
विज्ञापन


प्रदेश के दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार प्रोटोकाल तोड़कर मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज करेंगे। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ और कानपुर मिलाकर मुख्यालय स्तर से कुल 13 एसपी, 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 32 पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं।


कोविंद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजकर 35 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3.45 बजे वह एयरपोर्ट से अंबेडकर महासभा के लिए रवाना होंगे। 4.05 बजे वह अंबेडकर महासभा पहुंचकर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करेंगे। शाम 4.20 बजे वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान रवाना होंगे। पांच बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन होगा।
विज्ञापन


शाम छह बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से वह राजभवन रवाना होंगे। रात 8.30 बजे कोविंद मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज में शामिल होंगे और फिर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रपति अगले दिन यानी शुक्रवार को सुबह वह ब्रेकफास्ट पर राजधानी के कुछ प्रमुख लोगों के साथ भेंट कर सकते हैं। 10.30 बजे वह राजभवन से चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका पहुंचेगे जहां पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।

दोपहर लगभग 1.30 बजे वह राजभवन से हेलीकाप्टर से कानपुर के ईश्वरीगंज गांव रवाना हो जाएंगे। ईश्वरीगंज में दोपहर 2.30 से 4.00 के मध्य स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम लॉन्च करेंगे। 4.15 बजे इश्वरीगंज से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से शाम 6.10 बजे वह दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 13 एसपी, 20 एएसपी और 32 डीएसपी


लखनऊ और कानपुर मिलाकर मुख्यालय स्तर से कुल 13 एसपी, 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 32 पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं। महानिरीक्षक कानून व्यवस्था हरि राम शर्मा ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रमों के लिए आठ पुलिस अधीक्षक, 12 अपर पुलिस अधीक्षक और 20 पुलिस उपाधीक्षक के अलावा 400 कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त चार कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल और सात कंपनी पीएसी लगाई गई है। जबकि कानपुर के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, आठ अपर पुलिस अधीक्षक और 12 पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगी है। यहां तीन कंपनी पीएसी और चार कंपनी अर्धसैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। बाकी व्यवस्था जोन, रेंज व जिला स्तर पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ और कानपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए शासन की ओर से गृह मंत्रालय से 10-10 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग की गई थी। लेकिन हरियाणा और पंजाब में गुरमीत राम रहीम की सजा के एलान के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए लगी फोर्स अभी केंद्र को वापस नहीं मिली है। जिसके कारण मांग की अपेक्षा 40 प्रतिशत ही अर्धसैनिक बल यूपी को उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें