फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री समेत आठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

Thu, 14 Sep 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
महिला ने पू्र्व मंत्री समेत आठ लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। मंत्री जी आरोपों को बेबुनियाद बता कर महिला को ही झूठा बता रहे हैं। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली में एक महिला ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री इरशाद कुरैशी समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन


खानपुर निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में खानपुर में ही रहने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मो. इरशाद कुरैशी, गुलजार, विष्णु दयाल, नौशाद, इब्राहिम, शौकीन और दो अज्ञात पर आरोप लगाया है। बताया कि 24 जुलाई 2017 को वह और उसकी पुत्री घर में अकेली थी। तभी ये लोग घर में घुस आए और लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बदनीयत से गिरा दिया। उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस हो जाने के कारण मां-बेटी की जान बच गईं और लहूलुहान हालत में घर से भाग निकलीं। सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

    आरोप बेबुनियाद हैं। ये पहले भी झूठा मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पुलिस को जांच करके ही रिपोर्ट लिखनी चाहिए।
मो. इरशाद कुरैशी ,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें