फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: छह दिन से लापता बच्ची का कुएं में मिला शव, पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल

Fri, 25 Jun 2021 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब चार साल से बच्ची के गांव अपने ननिहाल में रह रहे अचलगंज निवासी नीरज गौतम ने छेड़छाड़ के विरोध पर गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
कुएं से शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की पुरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में छह दिन से लापता 10 साल की बच्ची का शव कुएं में मिला। मामले में घटना के बाद पुलिस ने खोजबीन की। जिसमें चौंकने वाले खुलासे हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले करीब चार साल से बच्ची के गांव अपने ननिहाल में रह रहे अचलगंज निवासी नीरज गौतम ने छेड़छाड़ के विरोध पर गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

गुरुवार रात स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। हत्या के बाद कपड़ों में मिट्टी लगने से उसने अपने कपड़े जंगल में छिपा दिए थे। पुलिस आरोपी के साथ कपड़े बरामद करने गई तो आरोपी ने कपड़ों में छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का शव मिलने के बाद पांच थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। एसपी भी पुरवा कोतवाली पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें