फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: प्लेटफार्म नंबर एक पर रात नौ बजे तक नहीं होगा ट्रेनों का संचालन

Fri, 25 Jun 2021 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति के आगमन पर आज कानपुर सेंट्रल पर छह ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला रहेगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर दो से रात नौ बजे तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर दो से रात नौ बजे तक कोई भी ट्रेन नहीं आएगी। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की ट्रेनों को भी अलग-अलग प्लेटफार्मों से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें बदले प्लेटफार्म से
- लखनऊ से झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (01804) प्लेटफार्म तीन की जगह शाम 6:15 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी। पांच मिनट बाद झांसी रवाना होगी।
- कानपुर से फफूंद जाने वाली मेमू (04191) शाम 7:10 बजे प्लेटफार्म नंबर 10 के बजाय प्लेटफार्म नंबर चार से चलेगी।
- लखनऊ से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस (05205) शाम 7:15 बजे प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय प्लेटफार्म नंबर सात से चलेगी।

- प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (04217) प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय प्लेटफार्म नंबर चार से शाम 7:40 बजे जाएगी।
- मानिकपुर-कानपुर मेमू (01801) रात 10:40 बजे प्लेटफार्म नंबर 10 के बजाय प्लेटफार्म नंबर तीन से चलेगी।
- वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (02435) शाम 6:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय प्लेटफार्म नंबर पांच पर आएगी और दो मिनट बाद छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें