फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Hotel Case: प्रेसीडेंट होटल की फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों पर एफआईआर

Sat, 29 Oct 2022 09:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में होटल प्रेसीडेंट पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले चरनजीत सिंह उर्फ बंटी समेत छह लोगों पर फजलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। विजय कपूर की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल विजय कपूर व उनके पार्टनर ने दो दशक पहले होटल प्रेसीडेंट खरीदा था।

विज्ञापन


कुछ समय तक वह सभी खुद होटल चला रहे थे और बाद में चरनजीत को होटल चलाने के लिए दे दिया था। होटल का एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद चरनजीत होटल से कब्जा नहीं छोड़ रहा था। पिछले महीने जब विजय कपूर के पार्टनर अनुज व अन्य वहां पहुंचे थे तो चरनजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनको पीटा था और हत्या का प्रयास किया था।

पुलिस ने चरनजीत को जेल भेजा था। फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि जब बवाल हुआ था तब चरनजीत ने एक रजिस्ट्री दी थी। दावा किया था कि होटल उसने खरीद लिया है। जांच में पाया गया कि रजिस्ट्री फर्जी है। इसी आधार पर विजय कपूर की तहरीर पर चरनजीत, अमित कुमार अवस्थी, पंकज कपूर, शैल कपूर, हरमीत सिंह गुलाटी और रणदीप सिंह पर धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें