फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय अध्यक्ष व रायजादा महासचिव बने

Mon, 28 Sep 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन का चुनाव रविवार को गैंजेज क्लब में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को पांच साल के लिए अध्यक्ष और लखनऊ के अनिल कुमार रायजादा को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष कानपुर के विनय आनंद चुने गए। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि एसोसिएशन का महाप्रबंधक इलाहाबाद के आशीष द्विवेदी को बनाया गया है।

इसके अलावा वर्ष 2015 में एसोसिएशन प्रदेश भर में 20 लाख रुपये की प्रतियोगिताएं कराएगी। 2016 में लखनऊ या कानपुर में नेशनल चैलेंजर्स प्रतियोगिता होगी। इसमें दस लाख रुपये पुरस्कार राशि होगी। इससे पहले आमसभा भी हुई, जिसमें 40 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर भी लगी।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में
उपाध्यक्ष : लखनऊ के डॉ. नीरज बोरा, वाराणसी के दीपक सहगल और कानपुर देहात के उमेश मल्होत्रा।
सहायक सचिव : वाराणसी के विजय कुमार, आगरा के अनिल श्रीवास्तव, बलिया के अजय मिश्रा और मैनपुरी के गजेंद्र सिंह।

कार्यकारिणी सदस्य : गोरखपुर के पीवी सिंह, बलिया के विनोद सिंह, कानपुर के दिलीप कुमार, अलीगढ़ के चंद्रमोहन सदानी, फतेहपुर के सूर्य प्रकाश तिवारी और गाजियाबाद के सुरेंद्र कुमार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें