फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 150 वर्ष पुराने गहलौ मेले की तैयारियां पूरी, नौ दिनों तक चलेगा

Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। गहलौं गांव में लगने वाले करीब 150 वर्ष पुराने नौ दिवसीय मेले के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को कमेटी के लोगों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। नौ दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले में क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर मेला स्थल की साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि 15 नवंबर को कन्या मोक्ष से कार्यक्रम शुरुआत होगी और इसके बाद 19 नवंबर से 23 नवंबर मथुरा-वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा 19 नवंबर को दिन में कालिया नाग नाथन की लीला व 20 नवंबर को कंस वध की लीला होगी। 21 नवंबर की रात को कानपुर के कलाकारों द्वारा भव्य झांकी, 22 की रात्रि लखनऊ से आए कलाकारों के द्वारा श्याम महोत्सव व 23 की रात को भजन संध्या होगी। बैठक में रमाकांत मिश्रा, पप्पू, अरुण अवस्थी, योगेश, गोपाल पांडेय, गोविंद शुक्ला, गिल्लू पांडेय, पुत्तन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें