फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनरियों के संचालन के साथ ही चमड़ा उद्योग को गति देने की तैयारी, सितंबर में फिर होगी ओडीओपी समिट

Tue, 27 Aug 2019 12:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेनरियों के संचालन के साथ ही कानपुर के चमड़ा उद्योग को गति देने के प्रयास तेजी से शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में पहले मनी मार्जिन योजना के आवेदन मांगे गए। इसके बाद अब ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) समिट की तैयारी भी शुरू करा दी गई। सोमवार को सर्वोदय नगर स्थित उद्योग निदेशालय में तय हुआ कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में यानी 16 व 17 तारीख को ओडीओपी समिट व उद्यम समागम कार्यक्रम होगा। स्थान का चयन अभी नहीं हुआ है, लेकिन मोतीझील परिसर में समागम की सहमति बन रही है।
विज्ञापन


‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत जिले की पहचान वाले उत्पादों के विकास पर शहर में एक बार फिर मंथन होगा। यह मंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें आसपास के जिले के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी इसके अलावा समिट में प्रदेश स्तरीय अधिकारी उद्यमियों से जानेंगे कि उत्पादों के विकास, डिजाइनिंग, बिक्री आदि में किस तरह की समस्या आ रही है। 
 
विज्ञापन

उद्योग विभाग के सूत्र बताते हैं कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत जिन उत्पादों का चयन हुआ है, उनका उत्पादन उसी जिले में एक ही स्थान पर कराए जाने की योजना है। उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने में पेश आ रही कठिनाइयों का समाधान तलाशा जाएगा। जेम पोर्टल पर कार्यशाला के जरिये बिक्री और ब्रांडिंग की जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन एमएसएमई विकास संस्थान और उद्योग निदेशालय मिलकर कराएंगे।

जनवरी में स्थगित हुई थी समिट 
इससे पहले ओडीओपी समिट गत 18 से 20 जनवरी तक होनी थी। लेकिन टेनरियों की बंदी और चमड़ा कारोबार को हो रहे अरबों रुपये के नुकसान की खबरें आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। इसका शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना था। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत शहर में यह तीसरी समिट थी। इसके स्थगित होने के बाद अगली समिट आगामी सितंबर में होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें