पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद नोएडा में मजदूरी करने वाला युवक आठ माह की गर्भवती पत्नी को 25 मार्च को पैदल ही गांव के लिए निकल पड़ा। रविवार को गांव पहुंची गर्भवती ने ग्रामीणों के सामने रोते हुए बताया कि वह करीब 200 किमी पैदल चली है।
कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने की चिंता के चलते ऐसा कदम उठाया। औंता गांव निवासी अशोक की गर्भवती पत्नी अंजू ने बताया कि उसके पति भूमिहीन हैं और नोएडा में मकान निर्माण में मजदूरी करते हैं। बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है।