फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दर्द से तड़पती गर्भवती को सड़क पर प्रसव, पानी भरने से फंसी एंबुलेंस, नहीं किया भर्ती

Fri, 27 Sep 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में जिला अस्पताल में भर्ती दर्द से तड़पती गर्भवती को देर रात स्टाफ ने रेफर कर दिया। परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन डाक्टर ने आपरेशन करने से मना कर दिया। किसी तरह प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन गर्भवती को लेकर निकले तो बारिश से सड़क पर जलभराव में एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन


सड़क किनारे गर्भवती ने बालिका को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल लौटे जच्चा बच्चा को स्टाफ ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। सीएमएस ने मामले में जांच की बात कही है। सरकार सुरक्षित प्रसव के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

बावजूद इसके जिला अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। गुरुवार की रात मुख्यालय के कसहाई गांव की नीतू (25) पत्नी पंकज को प्रसव पीड़ा के दौरान परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां स्टाफ  ने गंभीर बताकर दूसरी जगह ले जाने को कहा।

बारिश के बीच परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से सतना ले जा रहे थे। चित्रकूट के आगे रास्ते में पानी भरा होने के चलते एंबुलेंस पानी में फंस गई। प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को दूसरे वाहन से ले जाने के लिए जैसे ही एंबुलेंस से नीचे उतारा तो प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसी बीच प्रसव हो गया और बच्ची को जन्म दिया।

जिसे परिजन फिर से उसे जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन स्टाफ ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में बारिश में भी प्रसूता परिसर के बाहर नवजात शिशु के साथ बैठी रही। इस संबंध में सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें