फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गर्भवती महिला को जहरीले सांप ने काटा, झाडफूंक के बाद अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिजन बेहाल

Thu, 16 May 2024 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की जहरीला सांप काटने से मौत हो गई। पति ने बताया कि सांप के काटते ही झाड़फूंक करवाने ले गया था, लेकिन देर रात हालत बिगड़ गई। आनन फानन अस्पताल ले जा रहे थे, कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर के मजरे कालीकुंडी निवासी सुरेश की पत्नी जसोमती (30) को जहरीले सांप ने काट लिया है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पति सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी जसोमती आठ माह की गर्भवती थी। घर पर बक्से के बगल में आलू रखा था। बुधवार रात जसोमती सब्जी बनाने के लिए आलू लेने गई थी। तभी काले जहरीले सांप ने काट लिया। पत्नी के चीखने पर देखा, तो सांप उसी जगह बैठा था।
आगे बताया कि झाड़-फूंक के लिए डोमनपुर ले गया था। ठीक होने पर घर ले आया था। रात तीन बजे पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन औंग अस्पताल इलाज को ले जा रहा था, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। जसोमती के एक लड़का कृष्णा और दो लड़कियां लक्ष्मी व छोटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें