फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति से जैकेट धुलने के विवाद के बाद गर्भवती पत्नी ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पति से जैकेट धुलने के विवाद के बाद गर्भवती पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मछरिया निवासी गुलफ्शां (28) की शादी 14 मार्च 2021 को चकेरी के निहुरा गांव निवासी सिलाई कारीगर मोहम्मद तौहीद अली से हुई थी। उनका ढाई साल का बेटा मोहम्मद तौकीर है। तौहीद ने बताया कि गुलाफ्शां दो माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह जैकेट धुलने की बात को लेकर उससे कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह ड्यूटी पर चले गए। दोपहर को घर पर रही भांजी ने काॅल करके बताया कि तौकीर कमरे के बाहर रो रहा है और मामी दरवाजा नहीं खोल रही हैं। काफी देर बाद भी दरवाजा न खोलने पर फैक्टरी से घर आए और दरवाजा तोड़ा तो गुलफ्शां का शव फंदे से लटका मिला। तौहीद की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि दंपती के बीच मामूली कहासुनी के बाद महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें