फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार संदिग्धों से पूछताछ, लूट के प्रयास की घटना का जल्द खुलासे का दावा

Sun, 09 Feb 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। व्यापारी व सेल्समैन की आंख में मिर्ची पाॅउडर डाल कर लूट का प्रयास करने वाले शातिर तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार से चेहरा प्रमाणित करने के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे काली हुडी व जींस पहने शातिर का चेहरा प्रमाणित करने के बाद पुलिस ने गैजूमऊ के आसपास गांव से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि गुरुवार शाम चार बजे रूरा टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक नकाबपोश ने सुभाष नगर निवासी किराना व्यापारी व उनकी फर्म के सेल्समैन मोनू गुप्ता की आंख में मिर्ची पॉउडर झाेंक कर लूट का प्रयास किया था। मामले में पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें