दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक बोलेरो लेकर नहीं भाग सका। वह वाहन छोड़कर भाग निकला। तभी वहां से गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने अपने वाहन से मृतक मां-बेटे और घायल विपिन को सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद मां-बेटे का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका मिथलेश नौ माह की गर्भवती थी। डॉक्टर ने प्रसव की तारीख निर्धारित कर रखी थी। इसी की जांच और जानकारी के लिए अस्पताल गई थी।
पति संजय पाल अहमदाबाद में लोहा फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर वह बांदा के लिए रवाना हो गया। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि बोलेरो कब्जे में ले ली गई है। चालक की खोजबीन की जा रही है। पति के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।