यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा उन्नाव, बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, घाटमपुर आदि जिलों में एक हफ्ते तक आसमान में बादल छाए रहने व स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
अप्रैल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाने के अनुमान के बीच मंगलवार का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है। सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के निदेशक नौशाद के मुताबिक पिछले काफी समय से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसमें अचानक तापमान में बढ़ोतरी और कमी आने की संभावना रहती है।
4 of 5
फाइल फोटो
यह ग्लोबल वार्मिंग के तहत हो रहा है। इस बार अप्रैल में भी इस तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है। पिछले 10 वर्षों के अप्रैल महीने के तापमान को देखा जाए तो अधिकतम पारा 2009 में 44.4 डिग्री तक पहुंचा था।